मप्र में देर रात 20 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, CM के सचिव एम सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी, वित्त विभाग के दो प्रमुख सचिवों की नई पदस्थाना

भोपाल. शिवराज सरकार ने मंगलवार देर शाम आईएएस अफसरों की पहली तबादला सूची जारी की है। जिसमें दो प्रमुख सचिव सहित सचिव व उप सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसर शामिल हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव एम सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रमुख सचिव अमित राठौर वित्त से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गुलशन बामरा को वित्त विभाग से हटाकर खेल व युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव आकाश त्रिपाठी से पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। यह जिम्मेदारी अब विवेक पोरवाल को दी गई है। पोरवाल एमएसएमई विभाग में सचिव हैं। बताया जाता है कि पोरवाल ने अध्ययन अवकाश का आदेवन दिया है।

सूची के मुताबिक एमएसएमई का सचिव पी नरहरि को बनाया गया है। वर्तमान में वे एमडी राज्य सहकारी विपणन संघ थे। यह जिम्मेदारी उनके पास अतिरिक्त रहेगी। हाल ही में दिल्ली प्रतिनियिुक्ति से लौटे ई रमेश कुमार को सामाजिक न्याय विभाग में आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव एम सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *