सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर एएसपी शहर मध्य श्रीमती हितिका वासल डीएसपी अपराध विजय भदौरिया केसाथ ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर आईजी एवं एसपी ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर आईजी ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व नारियल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण
एसआई राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर कौशल, दयाराम शर्मा, शशिकांत तिवारी एएसआई रामकिशन अर्गल, योगेश कुमार भार्गव, रामेश्वर दयाल शर्मा, हैड कान्टेबल हरीमोहन, शाबिर मोहम्मद, विजय सिंह, महिला आरक्षक बेबी तबस्सुम।

