Latestराज्य

मप्र में 15 सितंबर से खुलेंगे सभी कॉलेज- उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव

उज्जैन. प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सभी महाविद्यालय को आगामी 15 सितंबर से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन शुरू करने के निर्देश दे दिए है। मंत्री यादव ने कहा कि जो बच्चे घर रहेंगे उन्हें ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने निर्णय लिया है।

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए फैसला
मंत्री यादव ने अधिक जानकरी देते हुए कहा कि गत वर्ष से जो कॉलेज में छात्रों के लिए क्लासेस बंद थी अब हम कोरोना की तीसरी लहर से पहले निर्णय कर चुके है कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 सितंबर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। जो बच्चे घर रहेंगे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

कॉलेज लेगा फैसला
मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेजों को अधिकार दिए गए हैं कि कब कौन सी क्लास लगाएंगे। कॉलेज इसका निर्णय खुद कर सकता है। आवश्यक हुआ तो कॉलेजों को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से भी अनुमति भी ले सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *