खजाने के चक्कर में 11वीं सदी का प्राचीन शिवलिंग उखाड़ा तो 6 पर एफआईआर
भिण्ड. गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डांग बिरखरी के जंगलमें स्थित 11वीं सदी का शिवलिंग आधा दर्जन बदमाशों के द्वारा तोड़ दिया गया ह। यह खबर शाम के समय गांवों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दीजिस पर 6 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया गया है। जिसने धन की खुदाई के लिये शिवलिंग तोड़ना स्वीकार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक डांग बिरखरी क्षगांव के पास पुरातत्व विभाग का शिव मंदिर है। इस शिवमंदिर के बाहर प्राचीन शिवलिंग है। यहां शिव नंदी और अन्य एक प्रतिमा मैदान में है। इस शिवलिंग पर सब्बल से हमलाकर तोड़ा दिया। फरियादी श्रीकृष्ण पुत्र हरविलास जमादार निवास ग्राम डांग ने पुलिस को दी। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी मिश्रा ने डांग पहाड़ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा की और टूटी हुई शिवलिंग एवं नंदी को पास ही बने मंदिर में सुरक्षित तरीके से रखवाया पुलिस इस मामले में छानबीन की।
इस मामले में पुलिस ने प्रदीप पुत्र लटूरी जाटव, बंटी छोटेलाल, पुलन्दर पत्र भूरेसिंह, बिहारी जाटव पुत्र भूरेलाल, गजेन्द्र सिंह पुत्र अमरसिंह जाटव, रामलक्ष्मण पुत्र बाबूलाल जाटव निवासीगण ग्राम डांग सरकार गोहद ने तोड़ दी आरोपीगणों को रामलक्ष्मण जाटव व्दारा शिवलिंग के नीचे धन(घडा) रखा होना बताया आरोपीगणों द्वारा शिवलिंग को तोड़कर घड़ा निकालने के लिये गड्ढा खोदा गया व शिवलिंग को तोड़ दिया। जिस पर से प्रकरण कायम कर लिया गया। इस मामले में पुरातत्व विभाग के अफसर वीरेंद्र पांडेय के मुताबिक यह शिवलिंग 11वीं सदी के शासकों द्वारा स्थापित कराया था जो कि अनूठा था।

