उज्जैन में बड़ी साजिश नाकाम, नाजिम नामक बदमाश द्वारा इकट्ठा किया 4 लाख रुपए का 2600 लीटर एसिड मिला

उज्जैन. उज्जैन पुलिस ने एक मकान से 2600 लीटर एसिड बरामद किया है। इसकी कीमत 4 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। चिमनगंज थाना पुलिस ने यह एसिड नगर कोट मंदिर के पास स्थित गणेश टेकरी के मकान से जब्त किया है। इसे नाजिम नामक बदमाश द्वारा इकट्‌ठा किया गया था। पुलिस को आशंका है, यह बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गया। निजाम को पुलिस पूर्व में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया- नगरकोट स्थित गणेश टेकरी पर स्थित अजय श्रीवास्तव के मकान में नाजिम पिता सत्तार द्वारा अवैध रूप से एसिड और घातक रसायन पदार्थ इकट्ठा होने की सूचना मिली थी।पुलिस ने यहां दबिश दी। यहां नीले रंग के ड्रमों में भरा 2600 लीटर एसिड और रसायनिक पदार्थ मिला। थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी नाजिम आगर नाका नंबर 5 पर रहता है। निजाम ने गोडाउन के नाम पर घर किराए पर ले रखा था।

पूर्व में भी नाजिम पर नीलगंगा थाना क्षेत्र में 302, 307 और 326 की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी जेल भी गया था। आरोपी के आगर जिले में भी गोदाम की जानकारी मिली है। उज्जैन पुलिस ने इस संबंध में आगर पुलिस को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *