दिनदहाड़े पड़ाव के कांतिनगर में कट्टा अड़ाकर लूटी सौने की चेन

ग्वालियर. शहर में कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिदले 24 घंटे में लूट की 2 वारदात हो चुकी हयै। मंगलवार की शाम महिला से मोटरसाईकिल पर्स लूट कर ले गये थे। अभी उसमें पुलिस पड़ताल ही कर रही है कि बुधवार की शाम कम्प्यूटर व्यवसाई की पत्नी की एक्टिवा को ओवरटेक कर 2 बदमाशों ने माथे पर कट्टा अड़ा दिया। बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन पर हाथ मारा। महिला ने चेन बचाई तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। महिला के साथ में उसका बेटा भी था।
महिला ने बदमाशों के तेवर देख सोने की चेन ले जाने दी है। यह पूरी घटना पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। लूटी गयी चेन की कीमत 65 हजार रूपये बताई जा रही हैं।
क्या है घटना
उपनगर ग्वालियर के किलागेट निवासी विक्रांत सिंह चंदेल कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। साथ ही जयेन्द्रगंज राजीव प्लाजा के सामने कम्प्यूटर हार्डवेयर की शॉप है। उनकी पत्नी सुषमा चंदेल बुधवार की शाम बेटे को पड़ाव लक्ष्मीबाई कॉलोनी उसकी कोचिंग छोड़ने जा रही थीं। सेवानगर का रास्ता कुछ खराब था इसलिए वह कांतिनगर और गांधीनगर से होते हुए लक्ष्मीबाई कॉलोनी जा रही थीं। बुधवार की शाम वह कांतिनगर पहुंची ही थी कि तभी उनको ओवरटेक कर बाइक सवार 2 युवक आगे आए। पीछे बैठे बदमाश ने सुषमा के गले पर हाथ डाला। जिस पर सुषमा ने अपनी 14 ग्राम सोने की चेन को बचाने के लिए हाथ रखा। इसी समय बदमाश ने कट्टा उनके माथे पर अड़ा दिया। बदमाशों के तेवर देखते ही सुषमा घबरा गईं और बदमाश उनके गले से चेन खींचकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना सबसे पहले महिला ने अपने पति को दी। साथ ही पुलिस को बताई। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा स्पॉट पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

लूट के बाद महिला कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को पूरी घटना बताते हुए
मंगलवार की शाम को भी इसी इलाके में हुई थी लूट की घटना
इस इलाके में मंगलवार की शाम 6 बजे लूट हुई थी। तब चार शहर का नाका निवासी ज्योति बाथम को लुटेरों ने शिकार बनाया था। ज्योति पैदल -पैदल पड़ाव चौराहा की ओर जा रही थी। इसी वक्त मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाश आये और पर्स छींनकर ले गये। पर्स में 5 हजार रूपये रखे हुए थे। उसमें लूट का मामला दर्ज हो चुका हैं।

यह है बदमाशों का हुलिया

बदमाशों की संख्या 2 थी। दोनों ने बाइक से ओवरटेक कर झपट्टा मारा। इस दौरान लुटेरों की बाइक गिरते-गिरते बची। पर वह संभले और महिला पर कट्‌टा तान दिया। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के लगभग होगी। लूट करने वाले ने सिर पर सफेद साफी बांधी थी। चेहरा खुला हुआ था और दाढ़ी थी। जो बाइक चला रहा था वह कुछ दूरी पर खड़ा था। उसका चेहरा साफ नहीं दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *