बाड़मेर में फायटर प्लेन क्रैश, गांव में जा गिरा एयरफोर्स का मिग-21 विमान
बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के भुटिया गांव के पास विमान क्रैश हो गया है। वहीं, इस हादसे में पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उड़ान प्रशिक्षण के बीच यह हादसा घटित हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर लोकबंधु और एसपी आनंद शर्मा बाड़मेर के लिये रवाना हो गये है।
वहीं, एसपी आनंद शर्मा ने पूरे घटनाक्रम को लेकर बयान दिया है कहा कि विमान हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान क्रैश में पायलट सुरक्षित खेत में पाया गया है।

घटनास्थल को सील
क्रैश हुए मिग 21 फाइटर का पायलट हादसे की जगह से एक किलोमीटर दूर नवजी का पाना गांव के पास मिला। स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एयरफोर्स की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बाड़मेर कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक, विमान का मलबा 2 किलोमीटर तक फैला है। इस दौरान एक झोपड़ी जल गई। गनिमत रही कि उस दौरान उसमें कोई नहीं था। वायुसेना की टीम मौके पर पहुंची है। टीम विमान के ब्लैक बॉक्स को कब्जे में ले लिया है। पायलट को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूरतगढ़ में क्रैश हुआ था MIG-21 बाइसन
इससे पहले 17 मार्च को भी एक हादसे में फाइटर विमान MIG-21 बाइसन उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था। इस हादसे में एयरफोर्स के कैप्टन की जान चली गई थी। जनवरी में राजस्थान के सूरतगढ़ में भी मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ था। उस वक्त उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।
