जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में पीएचडी 180, एमफिल 13, पीजी 228 छात्रों को डिग्री दी जायेंगी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के वर्ष 2018-19 और 2019-20 की डिग्री प्रदाय किये जाने के लिये दीक्षांत समारोह में शुक्रवार की दोपहर 11.30 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में डिग्री के साथ-साथ गोल्ड मैडल और नगद पुरूस्कार प्रदान कियें जायेंगे। दीक्षांत समारोह में पीएचडी 180, एमफिल 13, पीजी 228 छात्रों को डिग्री दी जायेंगी। यह जानकारी जीवाजी विश्वविद्यालय के टण्डन हॉल में आयोजित पत्रकारवार्ता में रेक्टर उमेश होलानी, जनसंपर्क अधिकारी केशव सिंह गुर्जर ने दी।
कुलपति के दागी होने और केपी सिंह द्वारा कुलपति की शिकायत और लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज किये जाने के बाद कुलपति महामहिम के साथ बैठकर छात्रों को डिग्री बांटने के सवाल के जवाब में रेक्टर उमेश होलानी बोले हमंे इस संबंध में राजभवन इस तरह के आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आगे हमें जैसा भी मार्गदर्शन मिलेगा उसी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इसके अलावा वर्ष 2018-19 के 49 छात्रों को गोल्ड मैडल प्रदान किये जायेंगे। जिसमें 14 यूजी के जबकि 35 पीजी के छात्र-छात्रायें शामिल हैं। इनमें प्रायोजित गोल्ड मैडल 18 हैं। वर्ष 2019-20 के कुल 51 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। जिसमें 16 यूजी के जबकि 35 पीजी के छात्र शामिल हैं। इनमें प्रायोजित स्वर्ण पदक 18 हैं। दीक्षांत समारोह में छात्रों नगद पुरूस्कार भी प्रदान किये जायेंगे, इसमें 2018-19 के तीन 2019-20 के चार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *