कोरोना टीकाकरण महाअभियान में शामिल हुए ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट

ग्वालियर. टीका लगवाने आये लोगों का माल्यार्पण कर किया स्वागत, मकोड़ा, टेकनपुर व डबरा अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य टीकाकरण केन्द्रों का लिया जायजा। इस दौरान उन्होंने मास्क भी वितरित किए। प्रभारी मंत्री ने महा टीकाकरण अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में पहुंच कर टीकाकरण कराने आए लोगों का किया सम्मान अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण कराएं।
जिले की ग्राम पंचायत मकोड़ा वह पंचायत है जिसने प्रदेश में सबसे पहले अपनी शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना का पहला डोज लगवाने का लक्ष्य हासिल किया था। जिला ही नहीं समूचे प्रदेश के प्रदेश के लिए मिसाल बनी मकोड़ा पंचायत में कोरोना का दूसरा डोज लगवाने के लिए भी खासा उत्साह है। प्रदेश सरकार की पहल पर 25 अगस्त को शुरू हुए 2 दिवसीय टीकाकरण महा अभियान में इस पंचायत के निवासी बढ़-चढ़कर दूसरा डोज लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा व मोहनसिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ किशोर कान्याल व एसडीएम प्रदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रभारी मंत्री के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *