कार में लगी आग
ग्वालियर. मंगलवार की दोपहर सिटीसेंटर इलाके में कार में शॉर्टसर्किट से आग लग गयी। कार में सवार लोगों ने कंूद कर अपनी जान बचाई। कार के इंजन में लगी आग की सूचना फायरबिग्रेड को दी गयी। लेकिन, फायर बिग्रेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
कार चालक ने इसकी सूचना थाना विश्वविद्यालय में जाकर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
शहर के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित पॉश टाउनशिप निवासी सतीश पाराशर बुधवार सुबह अपनी 23 लाख रुपए की SUV (स्कोडा येती) नंबर RJ14 CX-9937 से किसी काम से निकले थे। सतीश घर से कुछ दूर स्थित मामा माणिकचंद पत्रकार कॉलोनी के गेट पर पहुंचे थे कि अचानक धमाके के बाद कार में आग लग गई।चंद सेकेंड में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। सतीश ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया। इस पर उन्होंने अंदर से कांच फोड़ा और कार का गेट बाहर से खोलकर बाहर निकले। समय रहते वह बाहर नहीं आते तो वे भी आग की चपेट में आ जाते।
