महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिये हुनरमंद होना जरूरी है -डॉ. सतीश सिकरवार
ग्वालियर। नई सुबह शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति द्वारा चलाये जा रहे सिलाई कढ़ाई मेंहन्दी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र जिन में महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वरोजगार बनने हेतु 6 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नई सुबह संस्था द्वारा पिछले 6 महीने में जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है उन सभी महिलाआंे को आज बारादरी कार्यालय मुरार पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र बांटे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र शुक्ला, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन विश्ष्टि अतिथि के रूप में अनिल शर्मा और विश्ष्टि अतिथि प्रतीक जैन रहै।
संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक सतीश सिकरवार ने अपने उदवोधन में कहा आज की परिस्थिति में महिलाआंे और लडकियों मे हुनर होना जरूरी है जेसे सिलाई कढ़ाई, मेंहन्दी , ब्यूटी पार्लर जरूरी है। जिससे वह आत्मनिर्भर वन सके जरूरत पडने पर अपना रोजगार चला सकें पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें संस्था के द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों की तारीफ करते हुये कहा कि जव भी मेरी जरूरत पडे में निसंकोच मदद करूंगा संस्था ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण केन्द्र खोले जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सीखने को मिले और ज्यादा से ज्यादा महिलाऐं आत्मनिर्भर बनें। संस्था सचिव महेन्द्र शुक्ला ने अपने उद्यबोधन में कहा कि सेंटर द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र ज्यादा से ज्यादा खोले जायेगें जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और लडकियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा कार्यक्रम में संस्था कोर्डीनेटर आशू चुघ, नीतू आनंद सेेंटरों की टीचर मुस्कान, शलिनी, बेबी चौहान, लक्ष्मी, रिया जाटव आदि उपस्थित रहे। आयोजन का आभार प्रदर्शन विनोद जैन द्वारा किया गया।
