मप्र में अब जहरीली शराब बेचने वाले अपराधियों को होगी फांसी की सजा

भोपाल. मध्य प्रदेश में जहरीली शराब बेचकर लोगों को मौत बांटने वाले अपराधियों को भी अब बदले में मौत मिलेगी। शिवराज सरकार जहरीली शराब बेचने वालों के लिए आजीवन कारावास और मृत्युदण्ड की सजा का प्रावधान करने जा रही है।

शिवराज कैबिनेट ने लिया फैसला
सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट ने ये बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की ओर से पारित प्रस्ताव के अनुसार अरग अवैध शराब से किसी की जान जाती है तो आरोपी को आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा मिलेगी, फिलहाल राज्य में इस तरह के अपराध के लिए अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है।

जुर्माने की रकम भी बढ़ाई जाएगी
जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द ही असेंबली में जहरीली शराब पर रोकथाम से जुड़ा बिल पेश करने जा रहे है। इस बिल में जुर्माने की रकम को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया जाएगा साथ ही कई दूसरे कड़े प्रावधान भी बिल में शामिल किए जाएंगे। यह बिल पास होने के बाद शराब तस्करों के खिलाफ इस तरह का बेहद सख्त कानून बनाने वाला ये देश का पहला राज्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *