सिरोल स्थित बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, 10 किमी दूर दिखाई दे रहा था धुआं, मौके पर जुटे एमपीईबी के इंजीनियर और कर्मचारी

ग्वालियर. सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सिरोल स्थित महलगांव के बिजलीघर 36 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर में आग लग गयी। ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने के लिये फायरबिग्रेड की 20 गाडि़यों के साथ लगभग 20 कर्मचारी जुटे रहें। आग पर काबू में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इस बीच जिला प्रशासन ने एयरफोर्स की फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुला लिया था। इस ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से 2 घंटे शहर की बिजली गुल रही, लेकिन इस घटनाक्रम को देखते हुए लग रहा था। शहर की बिजली 3 से 4 घंटे तक गुल रहेगी लेकिन विद्युत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए महज 2 घंटे के अन्दर शहर की बिजली व्यवस्था को बहाल कर दिया। इस ट्रांसफार्मर की कीमत लगभग 25 लाख रूपये बताई गयी।
मौके पर डटे एमपीईबी के इंजीनियर
ट्रांसफार्मर में लगी आग को काबू में करने के लिये मौके पर कार्यपालन यंत्री संजय निगलीकर, अधीक्षण यंत्री अपने कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहें। कार्यपालन यंत्री संजय निगलीकर ने बताया कि हम इस ट्रांसफार्मर बहुत ही जल्दी बदलने का वाले थे लेकिन आज यह हादसा हो गया। इसकी कीमत लगभग 10 से 25 लाख रूपये के आस पास है।
आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड कर्मचारी जुटे
ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल रहा था तब नगरनिगम के फायरबिग्रेड कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों में फायर अधिकारी उमंग प्रधान, अतिरिक्त फायर अधिकारी विवेक दीक्षित, इस्माइली अहमद, बसंत चौहान, दीपक त्रिपाठी, रणविजय, राजकुमार राड़ा, अजय भटेले, अनिल चौहान, योगेश यादव, शरद यादव, कैलाश राठौर, धर्मेन्द्र वर्मा, राधेश्याम धाकड़, गिरीश श्रीवास्तव, शिवराज गौड़, रतनलाल माहौर, ज्ञानेन्द्र भदौरिया, सुनील कुशवाह, सुनील वर्मा, मुंशीलाल, अजय चन्देल और मनोज राजपूत आदि टीम पूरी मशक्कत के साथ आग बुझाने में जुटी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *