महिला की रिश्वत के बदले में पटवारी ने लूट ली इज्जत, मामला था जमीन और मकान के नामान्तरण का, पटवारी फरार

भिण्ड़. मेहगांव के खेरिया तोर हल्का पर तैनात पटवारी ने एक महिला से जमीन और मकान का नामान्तरण कराये जाने के बदले में रिश्वत की मांगी और जब वह महिला रिश्वत देने में असमर्थ हुई तो उसने इज्जत लूट ली। इसके बाद महिला पति के साथ पुनः कागजों को लेने पहुंची तो उसे फिर से कोशिश की। इस पर महिला ने महिला थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी। हालांकि पटवारी फरार हैं।
क्या है पूरा मामला
खेरियातोर गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना आकर शिकायती आवेदन दिया कि उसके साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो गांव की अपनी जमीन व मकान का नामांतरण कराने के लिए 21 जुलाई को पटवारी संजय पावक के पास गई थी। इस समय संजय ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान 5 हजार रुपए न होने की बात कही। जब मैंने कहा कि मेरा पति कुछ कमाता नहीं है। ऐसे में 5 हजार रुपए देना मुश्किल है। इस पर पटवारी ने अकेला पाकर अजीब मांग रख दी। इसके बाद पटवारी संजय ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जमीन और मकान के कागज ले लिए।
तभी चिल्लाई और मेरे पति ने मुझे आकर बचाया
इसके बाद 21 जुलाई को पुनरू मैं अपने पति के साथ कागजों को लेने के लिए पटवारी के पास गई। तभी पटवारी ने किसी बहाने से मेरे पति को घर से बाहर पहुंचाया और मेरे साथ फिर से जबर्दस्ती करनी चाहीए तभी चिल्लाई और मेरे पति ने मुझे आकर बचाया। पीड़िता की यह कहानी सुनने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। महिला थाना प्रभारी रत्ना जैन के मुताबिक फरियादिया की शिकायत पर पटवारी संजय पावक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पटवारी अभी फरार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *