फीसवृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना
ग्वालियर. बेहताशा फीस वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के आव्हान पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैवरनसिंह कंसाना के नेतृत्व में नाका चन्द्रवदनी पर कोरोना काल की बच्चों की फीस स्कूल माफ कराने की मांग को लेकर धरना दिया। धरनास्थल पर मंटू यादव, संजय गाबरा, आलोक भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा, आशुतोष शर्मा, शिवा तोमर, बेटू संगीता प्रतापसिंह, लावण्या शर्मा, राजू यादव, शिवम शर्मा, संजीव देवत्वाल, राहुल पांडे, अंबे शर्मा, कमल सिंह और पंकज दुबे आदि लोग धरना पर उपस्थित रहें।
जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज किलागेट चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी2 और 3 ने करोना काल की बच्चों की स्कूल फीस एवं एडमिशन फीस माफ करने की मांग को लेकर सुबह 10:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक का धरना दिया।
