LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में शराब वाला मेडिकल स्टोर, पुलिस ने छापामार कार्रवाई में 10 पेटी इंग्लिश वाइन जब्त की, माकेट से आधी कीमत मे बेच रहा था

ग्वालियर. मेडिकल स्टोर पर भी शराब मिलती है, मुरार पुलिस ने शनिवार शाम ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। यहां से खुलेआम शराब बेची जा रही थी। मेडिकल स्टोर के गोदाम में दवाइयों के बीच छुपाकर रखीं 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार किया है। यह शराब वह मार्केट से आधी कीमत पर बेच रहा था, अब पुलिस पता कर रही है कि यह इतने सस्ते में शराब कैसे बेच रहा था साथ ही पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
शराब मार्केट से आधी कीमत पर बेची जा रही थी
जानकारी के अनुसार मुरार थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव को सूचना मिली थी कि मुरार गर्ल्स कॉलेज के पास एसएन हॉस्पिटल के नीचे सूर्या मेडिकल स्टोर्स से दवाओं की आड़ में अवैध तरीके से शराब भी बेजी जा रही है। यह शराब मार्केट से आधी कीमत पर बेची जा रही है यह सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखते ही सूर्या मेडिकल पर बैठा युवक भागने लगा। पुलिस ने तत्काल उसको पकड़ा और जब मेडिकल के अंदर जाकर गोदाम चैक किया तो वहां से मैकडॉवल्स ब्रांड की 10 पेटी बरामद की जिसमें 110 बॉटल है। पकड़े गए युवक की पहचान मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण त्रिपाठी पुत्र आदित्य नाथ त्रिपाठी निवासी विजया नगर के रूप में हुई है। जब्त शराब के साथ ही स्टोर्स संचालक की कार एमपी07 सीबी-8157 को भी जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दतिया से लाता था शराब
पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि यह शराब वह दतिया से लेकर आया था और वहां के एक शराब तस्कर का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *