LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

प्रेम -प्रसंग के चलते युवक -युवती ने की आत्महत्या, एक साल से चल रहा था अफेयर

इन्दौर. गुरूवार को प्रेमी -प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। पहले गर्ल फ्रेंड ने रात में किसी बात को लेकर फांसी लगा ली और इसके बाद दूसरे दिन मौत की खबर सुनकर प्रेमी भी ट्रेन के सामने कूंद  गया।

प्रेमिका की मौत के बाद दूसरे दिन देवेंद्र भी ट्रेन के सामने कूद गया।
क्या है पूरा मामला
इन्दौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के नजदीक शुक्रवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला और उसकी पहचान देवेन्द्र 25, पिता नरेन्द्र क्षीरसागर निवासी मारूतिनगर के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। देवेन्द्र रविदास नगर की रहने वाली काजल कोटवाल से प्रेम करता था। 2 दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होू गयी और इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा ली। काजल की मौत की खबर सुनते ही शुकवार की दोपहर देवन्द्र घर से बाहर जाने का कहकर निकला और इसके बाद ट्रेन के सामने कूंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
देवेंद्र के परिजनों द्वारा बताया गया, काजल PSC की तैयारी कर रही थी। दोनों में एक साल से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले काजल के भाई ने देवेंद्र को अपनी बहन के साथ ना दिखने की बात भी कही थी। इसके बाद भी दोनों छिपकर मिलते थे। कुछ दिन पूर्व देवेंद्र ने किसी अन्य युवक के साथ काजल को बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों में मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *