LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

इन्दौर से 2 ट्रेने दोडेंगी, 24 से देहरादून एक्सप्रेस, 29 से इन्दौर-बरेली दौडेंगी

इन्दौर. पश्चिम रेलवे इन्दौर और उज्जैन से 3 जोड़ी ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने जा रहा है। इन्दौर-देहरादून द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 24 जुलाई से, जबकि इन्दौर-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन 29 जुलाई से शुरू की जायेगी। इसके अलावा उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई से दौड़ती नजर आयेगी। अहम बात यह है कि देहरादून ट्रेन को रेलवे अब एलएचबी रैक से चलायेगा। ट्रेन में 2 कोच भी बढ़ाये जायेंगे। ट्रेन अनलॉक के पहले 13 कोच से चलती थी अब 15 कोच के साथ चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून से इन्दौर के लिये ट्रेन 23 जुलाई से रवाना होगी। ट्रेन देहरादून से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.10 बजे इन्दौर आयेगी। इन्दौर से ट्रेन शाम 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 7.45 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून और बरेली एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने के बाद इन्दौर से 29 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा।
क्या है एलबीएस कोच
अभी तक यह कोच सिर्फ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ही लगाये जाते थे। यह कोच स्टील और एल्यूमीनियम के बने होते है और परंपरागत आईसीएफ कोचों की तुलना में हल्के होते हैं, इन्हें अधिकतम 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के लिये विकसित किये गये हैं।

इंदौर-बरेली एक्सप्रेस
इंदौर से ट्रेन शाम 4.47 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3.20 बजे बरेली पहुंचेगी।
बरेली से ट्रेन सुबह 11.25 बजे रवाना होगी। इंदौर सुबह 8.55 बजे पहुंचेगी।

उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस
उज्जैन से ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 19.45 बजे देहरादून पहुंचेगी।
देहरादून से ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। अगले दिन उज्जैन सुबह 4 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *