महाराष्ट्र के लिए बसों का आवागमन 28 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेगा
ग्वालियर परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत एवं लोकहित में महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर 28 जुलाई तक की अवधि के लिये यात्री बसों के प्रवेश को स्थगित किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बसें वाहनों का महाराष्ट्र राज्य की सीमा में प्रवेश तथा महाराष्ट्र राज्य की समस्त यात्री बसों का मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं हो सकेगा। पूर्व में 21 जुलाई 2021 तक की अवधि के लिये यात्री बसों को प्रतिबंधित किया गया था। इसकी अवधि बढ़ाकर अब 28 जुलाई 2021 कर दी गई है।
आदेश 31 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावशील
ग्वालियर राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक रखने का आदेश अब 31 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगा। पूर्व में यह आदेश 31 जुलाई तक के लिये लागू किया गया था।

