LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सेना की बढ़ेगी और शक्ति-फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी -टैंक गाइडेड मिसाइल कामयाब परीक्षण

नई दिल्ली. आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और भारतीय सेना को मजबूत करने के लिये रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन मैन-पोर्टेबल एंटी- टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
भारत रक्षाक्षेत्र में आत्मनिर्भर
गौरतलब है कि भारत लगातार रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। केन्द्र सरकार ने पिछले सोमवार को ही बताया था कि स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिये पिछले 3 वित्तीय वर्षो में 2,15,690 करोड़ रूपये मूल्य के 119 रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार ने घरेलू स्तर पर रक्षा उपकरणों के विकास में मदद देने के लिये कई अहम कदम उठाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *