विधायक देवेंद्र वर्मा गाय को बचाने में कार पलटी, संतुलन बिगड ने से कार खाई में गिरी
खंडवा. विधानसभा के शासकीय समिति में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा का वाहन पलट गया। घटना देवास जिले के कन्नौद के पास की है। बताया जाता है कि सामने गाय आ जाने से संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा।
वहन में विधायक देवेंद्र वर्मा सहित उनके पीए गिरिराज सिंगर व सुरक्षा गार्ड सवार थे। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है वहीं विधायक सहित अन्य सुरक्षित है। इस घटना के बाद भोपाल जाने की बजाया विधायक अन्य वाहन से खंडवा के लिए रवाना हो गए। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास ने बताया कि विधानसभा की शासकीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा सहित मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक राम दांगोरे अलग-अलग वाहनों से रवाना हुए थे। दुर्घटना में विधायक देवेंद्र वर्मा का वाहन खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ है, अब वे सकुशल है।
जानकारी के अनुसार विधायक देवेंद्र वर्मा विधानसभा की बैठक में शामिल होन के लिए सुबह 7.30 खंडवा से भोपाल के लिए निकले थे, उन्हें 11 बजे मीटिंग में शामिल होना था लेकिन 10.30 बजे उनका वाहन खाई में जा गिरा। वहीं खंडवा बीजेपी अध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि विधायक सहित उनके सहकर्मी सकुशल है और हादसे के बाद दूसरे वाहन से वे भोपाल मीटिंग में शामिल होने के लिए निकल गए।

