कांग्रेस द्वारा पेयजल समस्या को लेकर 19 वार्डो में एक साथ धरना प्रदर्शन आज
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान एवं विधायक डॉ.सतीश सिकरवार के नेतृत्व में 16 जुलाई 2021 को ग्वालियर पूर्व विधानसभा की 19 वार्डो में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस हेतु कांग्रेस के वरिष्ठजनों को वार्डवार धरना प्रदर्शन का प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
विधायक डॉ. सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की भीषण समस्या बनी हुई है। लोग पानी के लिये परेशान और इसके साथ ही कई स्थानों पर गन्दे पानी की सप्लाई होने की समस्या भी बनी हुई है। मैने कई बार नगर निगम आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को वार्डो में भ्रमण करने के बाद लिखित में बार-बार ज्ञापन दिये जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मैने जिन स्थानों पर बोरिंग कराने के लिये आयुक्त को आवेदन दिये वहा पर जरूरत के अनुसार बोरिंग नही कराई गई। इस कारण पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। कई स्थानों पर लोगों को पानी को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। पेयजल समस्या का तत्परता से निदान हो इस संकल्प के साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 19 वार्डो में जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ता एक साथ धरना देगे और इसके बाद भी निगम प्रशासन अगर नही चेता तो न्यायालय की शरण में जाने के साथ साथ विधानसभा में भी पेयजल समस्या को उठाउगा। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आदित्यपुरम से लेकर नीमचन्दोवा तक पेयजल का संकट बना हुआ है।
सड़कें खुदी तो सीवर चेम्बर उफन रहें
अमृत योजना में जो काम हो रहे है वे एक-एक साल से लम्बित पडे है और जहॉ सड़के खुदी पडी है उन्हें ठीक नही कराया गया है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। जहॉ तक सीवर समस्या का सवाल है सीवर लाईनों की सफाई न होने से गंदा पानी न केवल सड़कों पर बह रहा है बल्कि नलों में भी दूषित पानी आ रहा है। कई जगह सीवर के ढक्कन टूटे पडे है उन्हें भी बदलने हेतु पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्य पूरी तरह चरमराया हुआ है। विधायक डॉ. सिकरवार ने बताया कि गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाईट बन्द पडी है कोई देखने वाला नहीं है। जो नई एलईडी लगाई जा रही है वह कारगर साबित नही हो रही है, क्योंकि आये दिन खराब हो रही है।
झूठी घोषणा कर लोगों को गुमराह कर रही है सरकार
सरकार ने घोषणा की थी कि गरीबों को 5 माह तक राशन मुफ्त मिलेगा जो नही दिया जा रहा है। खाद्यान्न पर्ची गरीबों को नही मिल रही है। इस तरह झूठी घोषणा कर भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। साथ ही नगर निगम निगम द्वारा सफाई सेवा शुल्क में की गई वृद्धि का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और इस वृद्धि को वापस लिया जाये क्योंकि नगर निगम परिषद इसे खारिज कर चुकी है।
डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस के साथ खाद्यान्नों में हो रही मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड दी है। मंहगाई को केन्द्र व राज्य सरकार रोक पाने में असफल साबित हो रही है। डॉ. सिकरवार ने चेतावनी दी है कि मूल्य वृद्धि पर अगर सरकार नही चेती तो कांग्रेस पार्टी वृहद जन आन्दोलन खडा करेगी।
धरने का कौन कहॉ होगा प्रभारी
18 गेट नम्बर-1 दीनदयाल नगर – कृष्णराव दीक्षित / 19 टंकी चौराहा पिन्टो पार्क -राम पाण्डे / 20 गोला का मन्दिर थाने वाला तिराहा -वीर सिंह तोमर/ 21 गोला का मन्दिर चौराहा -सुनील श्रीवास / 22 थाटीपुर चौराहा – चतुर्भुज धनौलिया / 23 द्वारिकाधीश मन्दिर -श्रीमती सीमा समाधिया / 24 सुरेश नगर पैट्रोल पम्प चौराहा -अमर सिंह माहौर / 25 7 नम्बर चौराहा मुरार -हेवरन कंसाना / 26 अग्रसेन चौराहा मुरार- श्रीमती वीणा भारद्वाज / 27 बारादरी चौराहा मुरार – विनोद जैन / 28 60 फुटा रोड कुम्हरपुरा के सामने – देवेन्द्र सिंह चौहान / 29 सिटी सेन्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा- श्रीमती रूचिराय ठाकुर / 30 आकाशवाणी चौराहा – प्रेम सिंह यादव /45 इन्द्रगंज चौराहा -महाराज सिंह पटेल / 56 शीतला सहाय चौराहा- डॉ.सतीश सिकरवार / 57 अचलेश्वर मन्दिर चौराहा – राकेश सिंह गुर्जर / 58 माधव नगर गेट चौराहा -डॉ. देवेन्द्र शर्मा / 59 झांसी रोड़ चौराहा -सुरेन्द्र सिंह यादव / 60 हुरावली चौराहा -हरेन्द्र सिंह गुर्जर।
