मुरार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अव्यवस्था देख भड़के, सीएमएचओ व आरएमओ को 10 दिन का समय दिया
ग्वालियर. प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट गुरूवार की सुबह मुरार स्थित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल के हालात बद से बदतर मिले यहां मरीज व अटेण्डरों को पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी वहीं वार्डों में मरीज के पंखे तक बंद थे। अस्पताल में मरीज, दवा व जांच के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े थे यह नजारा देखकर मंत्री भड़क गए और उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन व आरएमओ की क्लास ले डाली। मंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल के यह हालत बना रखे है, हालत सुधार लो मैं 10 दिन का समय दे रहा हूं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर कर लो मैं 10 दिन बाद अस्पताल का निरीक्षण करने फिर आऊंग अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं मिला तो बक्शा नहीं जाएगा।
करोड़ों रुपए शासन से बजट मिल रहे
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मंत्री तुलसी ने सबसे पहले सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा व आरएमओ डॉ. विपिन गोस्वामी से पूछा कि करोड़ों रुपए शासन से बजट मिलने के बाद भी मरीजों को आप इलाज संबंधी सुविधाएं देना तो दूर आप पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। अस्पताल में गरीब मरीज ही बीमारी का इलाज कराने आते है क्या इस बात का भी आपको ख्याल नहीं है। 10 दिन में उपचार संबंधी व्यवस्थाएं सुधार ली जाए इसके लिए में मॉनटरिंग करूंगा, 10 दिन बाद मुझे सभी सुविधाएं अस्पताल परिसर में मिलना चाहिए।
मरीजों से उनका पूछा हाल
निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की इस दौरान कुछ छोटी-मोटी शिकायतें भी मिली जिन्हें तत्काल दूर कराया गया। इस मौके पर मौजूद सीएमएचओ व अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट व सीटी स्केन मशीन को जल्द शुरू करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।
