पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दरों को वापस ली जाएं: डॉ रुचि गुप्ता

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर। देश में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ, महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव, राष्ट्रीय महामंत्री ओनिका मेहरोत्रा के निर्देशानुसार राज्यव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर में भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती डॉ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष संजना राजावत के सहयोग में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाएं पिंटो पार्कटंकी से पैदल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दर्शन सिंह पेट्रोल पंप पर पहुंची। जहां बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती डॉ. रुचि गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद भाजपा सरकार द्वारा आमजन को पेट्रोल डीजल बढ़ी हुई दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य पदार्थ सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। पेट्रोल कम्पनियों से डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। साथ ही सरकार को भी ढाई से तीन गुना लाभ पहुंचा है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने, एक्साइज दरों को कम कर जनता को राहत पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह, सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू श्रिवास, दलवीर बोहरे, नाती राजा, महिलाओं में प्रदेश सचिव निधी शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष अंजना चौहान, मिथलेश यादव, शशि मंदेलिया वर्षा कुशवाह, आशा गौड़, गायत्री शर्मा एवं अन्य दर्जनो महिलायें एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *