मप्र में खुलेंगे स्कूल, 11वीं-12वीं की क्लास 26 जुलाई से 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खोलेंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा संकेत दिया है, आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि 11वीं और 12वीं के क्लास 26 जुलाई से 50 प्रतिशत की क्षमता से खोली जाएंगी। 15 अगस्त तक सब ठीक-ठाक रहा तो छोटी क्लास के स्कूल भी खोले जाने पर विचार किया जाएगा। वहीं सीएम ने कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति जल्द देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि सावधानी जरूरी है इसलिए सप्ताह में दो दिन एक बैच और फिर दो दिन दूसरा बैच आएगा। इसकी पूरी रणनीति हम बना रहे है और अगर जनता ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया तो 9वीं और 10वीं फिर छठवीं से आठवीं और फिर पहली से पांचवीं के स्कूल खोलेंगे।
शिक्षा कैसी हो सिर्फ अफसर तय नहीं करेंगे
सीएम ने कहा कि शिक्षा मिलनी चाहिए चाहे कैसे भी मिले। शिक्षा कैसी हो यह सिर्फ अफसर तय करेंगे यह नहीं चलेगा इसलिए हमने मंत्रियों का शिक्षा समूह बनाया है। आजकल अजीब बात है कि छात्र मेहनत का काम कर दे तो मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। हमें जरूरत है परिश्रम की, सरकारी शिक्षा ही सिर्फ बेहतर नहीं है।
अनऐडेड एसोसिएशन के सचिव बाबू थॉमस ने बताया कि सरकार ने सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स-मध्य प्रदेश (सोपास) और अनऐडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से एक दिन पहले स्कूल खोले जाने को लेकर चर्चा की थी। यह बातचीत शिक्षा सचिव जयश्री कियावत से हुई थी। उन्होंने स्कूल खोलने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और अन्य मांगों को सहानुभूतिपूवर्क पूरा करने का आश्वासन दिया। महासचिव सोपास प्रवीण पणिकर ने कहा कि हम एक सप्ताह तक आदेश की प्रतीक्ष करेंगे उसके बाद आगे विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *