प्रायवेट स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद कर डीईओ को चाबियां सौंपी
ग्वालियर. प्रायवेट स्कूल एसोसियेशन के आव्हान पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रायवेट स्कूल के संचालकों ने बाल भवन पर एकत्रित होकर सबसे पहले स्कूल बंद कर उनकी चाबियां एकत्र की और बालभवन से रैली के रूप में नगरनिगम कार्यालय से होते हुए एसपी कार्यालय के सामने से होकर सचिन तेंदुलकर मार्ग से होते हुए सिरोल स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
प्रायवेट स्कूल संचालकों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समय पर स्कूल नहीं खोले जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच डीईओ ने प्रदर्शनकारी स्कूल संचालकों की मांगे सुनी और आश्वासन देते हुए बोले मैं आपके ज्ञापन को सीएम तक पहुंचा दूंगा और इसके बाद प्रायवेट स्कूल के संचालकों ने बंद स्कूलों की चांबियां सौंपी। अगर समय रहते हुए हमारी मांगें नहीं गयी तो हम आन्दोलन को उग्र पर देने पर विवश होंगे।
यह है मांगें
कोविड – 19 के नियमों का पालन करते हुए सरकार नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल 2 दिन खोले और कक्षा 6वीं से 8वीं तक आल्टरनेट डे पर स्कूल खोले। कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं तक नियमित कक्षा संचालन के निर्देश जारी करे।
आरटीई फीस प्रतिपूर्ति की राशि वर्ष 2016-2017 से वर्ष 2020-2021 तक जल्द संस्था के खाते में जमा की जाए।
कक्षा पहली से 8वीं तक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा और कक्षा नवमी से 12वीं तक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा बिना निरीक्षण परीक्षण के नवीनीकरण मान्यताएं 5 साल के लिए शीघ्र जारी की जाए।
लॉकडाउन में बंद पड़े स्कूलों से लिए जाने वाले बिजली बिल, संपत्ति टैक्स, कचरा प्रबंधन शुल्क को पूरी तरह से 2 साल के लिए माफ किया जाए।
विद्यालय संचालन के लिए संचालकों के द्वारा लिए गए बैंक लोन के किश्त की राशि विद्यालय खुलने तक नहीं लिए जाने के लिए सरकार बैंकों को निर्देश जारी करे।
विद्यालयों को आर्थिक पैकेज के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करे।
स्कूल इंस्टीटयूशन एक्ट के तहत स्टॉफ से अभद्र व्यवहार करने वाले पालकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो।
