नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश 2 लाख 33 हजार रुपये के नकली नोट बरामद
ग्वालियर एसपी अमित सांघी को सूचना मिली कि देश में विभिन्न स्थानो पर नकली करेंसी की सप्लाई मार्केट में की जा रही है जिनका अगला निशाना शहर ग्वालियर का मार्केट होने वाला है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा समस्त थाना राजपत्रित अधिकारियो व थाना प्रभारियो को अलर्ट रहकर नकली करेंसी की सप्लाई करने वालो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था।
क्या है पूरा मामला
एएसपी ;मध्यद्ध हितिका वासल के निर्देशन में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को 27 जून को सूचना मिली कि बदनापुरा निवासी एक व्यक्ति इस समय नकली नोटो को अपने पास रखे हुये है जो बाजार में नकली नोट असली के रुप में चलाने के लिये काले रंग एक्टिवा डेस्टिनी से जा रहा है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी पुरानी छावनी सुधीर सिंह कुशवाह व उनिण् अजय सिंह सिकरवार के नेतृत्व में दो टीमें तैयार कर कार्यवाही हेतु तत्काल रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा 27 जून को कार्यवाही कर बदनापुरा निवासी एक व्यक्ति को नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से 200 व 100 रुपये के 4700 रुपये नोट मिले। जिससे पूछताछ में पता चला कि उक्त नोट आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी उसके दोस्त ने उसे मार्केट में चलाने के लिये दिये है जो कि बदनापुरा में अपनी पत्नी के घर रहने मुंबई से आया हुआ है। उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियो को मामले से अवगत कराकर नकली करेंसी सप्लाई करने वाले आंध्रप्रदेश निवासी व्यक्ति की तलाश की गई तो उक्त व्यक्ति पुलिस कार्यवाही का पता चलने से बदनापुरा से अपनी पत्नि के साथ ट्रैन से आंध्रप्रदेश भागने जानकारी मिली। उक्त ट्रैन का पता कर आरोपी को वारंगल स्टेशन तेलंगाना पर जीआरपी की मदद से ट्रैन से उतरवाकर पूछताछ हेतु ग्वालियर लाया गया। दौराने पूछताछ आरोपी द्वारा नकली नोटो की सप्लाई के संबंध में खुलासा करते हुये बताया कि उसके पास 3 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट है उसके दोस्त जो कि येलमन चिली विशाखापटनम में रहता है उसने दिलवाये थे। उसने काफी सारे नकली नोट मुंबई के मार्केट में सप्लाई कर दिये है तथा कुछ नोट उसके घर आंध्रप्रदेश रखे है बदनापुरा स्थित उसकी ससुराल में आते समय 10 हजार रुपये के नोट लेकर आया था जो कि 5 हजार रुपये के नोट बदनापुरा स्थित उसके दोस्त जो कि दुकान चलाता है को चलाने के लिये दिये थे तथा बाकि नोट उसने स्वयं मार्केट में खर्च कर दिये तथा कुछ बचे हुये 4.5 नोट बदनापुरा में रखे है आरोपी के बताये अनुसार 5 नकली नोट बदनापुरा से जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर 10 दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया तथा एसआइ्र अजय सिकरवार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को लेकर आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। जहां आंध्रप्रदेश से 28 हजार रुपये के नकली नोट आरोपी के घर से बरामद किये गये तथा उक्त नोट सप्लाई करने वाले विशाखापटनम निवासी युवक की तलाश की गई जो कि घर पर उपस्थित नही मिला । तकनीकी मदद से जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त व्यक्ति के हैदराबाद में होने की जानकारी मिली एसपी द्वारा पल पल की अपडेट प्राप्त की जा रही थी जिनके निर्देश पर टीम हैदराबाद रवाना हुई हैदराबाद में लगातार आरोपी का पीछा किया गया परन्तु गिरफ्तार नही हो सका जो कि हैदराबाद से नागपुरए नागपुर से मुंबई की तरफ ट्रैवल करना पाया गया। जिसका लगातार पीछा पुलिस टीम द्वारा नागपुर तक बाद नागपुर से मुंबई तक किया गया। मुंबई पहुंचकर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति वर्तमान में नकली नोटो की नई डील के लिये आगरा तरफ निकल रहा है तथा आगरा में 13 जुलाई को वह किसी व्यक्ति से नकली करेंसी की डील करने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुंबई से आगरा तक आरोपी का पीछा किया गया। जो आगरा में सिकंदरा के पास हाईवे पर सुनसान स्थान पर आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ मिला जिसे पीआर शुदा आरोपी द्वारा पहचानने पर दोनो व्यक्तियो को डील करते हुये पकडा जिसके हाथ में पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो एक लाख रुपये के नकली नोट रखे हुये मिले जिसके संबंध में उसने बताया कि वह नकली नोट सिवान बिहार निवासी साथी व्यक्ति ने लाकर उसे दिये है जो कि लगातार वही नकली नोट उपलब्ध कराता है तथा देश में अलग अलग जगहो पर नकली करेंसी की सप्लाई हमारे द्वारा की जाती है। सिवान बिहार निवासी उक्त साथी व्यक्ति के ट्रोली बैग की तलाशी लेने पर उक्त बैग में भी एक लाख रुपये के नकली नोट रखे होना पाये गये । जिनमें 100ए 200ए 500 रुपये के नकली करेंसी नोट बडी मात्रा में जप्त हुये है। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर थाना लेकर आये जिनसे पूछताछ की गई तो उक्त पूछताछ में गोरखपुर उप्र एवं सिवान बिहार से नकली नोटो की मुख्य सप्लाई पूरे देश में होने की बात सामने आई है जिसमें बिहार निवासी एक अन्य व्यक्ति गोरखपुर से पूरे देश में नकली नोट सप्लाई करता है। जिसके संबंध में अग्रिम अनुसंधान सिवान व गोरखपुर टीम भेज कर किया जायेगा। इन नकली नोटों को कहां बनाया जाता था इस संबंध में सिवान बिहार व गोरखपुर के अपराधियों से पूछताछ की जायेगी।
