स्वाधीनता आंदोलन में जगजीवनराम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा- डॉ. देवेन्द्र शर्मा
ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष डॅा देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आज स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, आभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाबू जगजीवन राम की 35वीं पुण्यतिथि पर फूलबाग चौराहा पर श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन सुधीर मंडेलिया ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॅा देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारत के पूर्व रक्षा मत्री, पूर्व कृषि मंत्री, पूर्व अध्यक्ष स्व बाबू जगजीवन राम को नमन करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में स्व बाबू जी ने भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। स्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री के रूप 1971 में भारत पाक युद्ध के समय 1 लाख पाकिस्तानी फौज का आत्मसर्मपण करा कर एक इतिहास बनायाए कृषि मंत्री के रूप स्व बाबू जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हरितक्रांति योजना प्रारंभ करायी, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस से गरीब वर्ग को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया और देश के विकास में योगदान दिया है, ऐसे व्यक्तित्व को हम नमन करके उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
श्रृद्धांजली सभा में कार्यवाहक अध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, उदलसिंह यादव, सरमन राय, प्रभूदयाल जौहरे, श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती ज्योति मोर्य, श्रीमती आशा माहोर, महेश मधुरिया, संजीव दीक्षित, गोपीलाल भारतीय, जीतू कुशवाह, सुधीर मंडेलिया आदि उपस्थित थे।
