खुले आम गुण्डागर्दी-मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार के बेटा चलाई गोलियां

ग्वालियर. सोमवार की शाम मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने खुलेआम एक शराब ठेकेदार के बेटे को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। किस्मत से गोली व्यापारी के बेटे को नहीं लगी और इसके बाद बदमाशों ने शराब व्यापारी के बेटे की कार तोड़ दी। हमला करने के बाद बदमाश बाइक पर सवार हो मौके से भाग गये। ठेकेदार के बेटे ने कार में नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हे। घटना सोमवार की शाम अचलेश्वर मंदिर चौराहा की है। हमला करने वालों से शराब ठेकेदार के बेटे की क्लब हाउस में बहस हुई थी।

ओरेंज रंग की टीशर्ट पहनकर खड़ा अन्नू शिवहरे इस पर ही हमला हुआ है
हमला करने वाले गोलू तोमर और सारांश तिवारी
गांधीनगर निवासी अन्नू शिवहरे शराब ठेकेदार रिंकू शिवहरे का बेटा है। सोमवार शाम गर्मी अधिक होने पर अचलेश्वर मंदिर चौराहा पर अपनी कार से आया था। वहां उसने जूस लिया और कार में ।ब् चलाकर पीने लगा। इसी समय 3 बाइक पर सवार होकर आए 6 से 8 बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले कार के कांच तोड़े। इसके बाद 3 से 4 गोलियां हवा में चलाईं। फिर एक गोली कार की तरफ मारी। तो कार के कांच में लगी। इसके बाद हमलावर हवा में कट्टे लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े खुलेआम सड़क पर दहशत फैलाने व गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला। कार और अन्नू को थाने ले आए। हमला करने वालों की पहचान गोलू तोमर और सारांश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई ने भाई पर दागी गोलियां
इस मामले के साथ एक और फायरिंग की घटना हुई है। महाराजपुरा के लक्ष्मीणगढ़ निवासी जगदीश गुर्जर पुत्र रामचरण गुर्जर को सोमवार की सुबह उसके भाई घोड़ा गुर्जर ने गोली मारी हे। किस्मत से गोली उसे छूकर निकल गयी। घोड़ गुर्जर का विवाद एक महिला से हो रहा था। विवाद बढ़ते देखकर घोडा का भाई जगदीश बीच बचाव करने पहुंचा तो घोडा ने उस पर गोली चला दी। गोली जगदीश के बाय हाथ को छूती हुई निकल गयी। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *