ग्वालियर में सिरफिरे आशिक से महिला परेशान, घर से निकलना बंद किया, अश्लील चैट कर दी धमकी, एसिड फेंक कर चेहरा बिगाड़ दूंगा

ग्वालियर. सिरफिरे आशिक के कारण महिला ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। मनचला महिला के मोबाइल पर पोर्न वीडिया भेजता है फिर कुछ देर बाद कॉल कर पूछता है कैसी लगी। महिला विरोध करती है तो धमकी देता है कि बात नहीं मानी तो एसिड फेंक कर चेहरा बिगाड़ दूंगा। यहीं नहीं आरोपी लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है और धमकी से महिला इतना डर गई की घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। महिला ने उसका एक नंबर ब्लैक लिस्ट किया तो दूसरे नंबरों से कॉल करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बहोड़ापुर किशनबाग कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला शादीशुदा है, शादी को अभी कुछ ही साल हुए है और महिला ने रविवार को बहोड़ापुर थाने पहुंचकर शिकायत की है और बताया कि कोई मनचला उसे परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि उसे अनजान नंबर से पोर्न वीडियो, पोर्न फोटो आते है इसके बाद मैसेज आते है जिसमें वीडियो भेजने वाला अश्लील तरीके से बात करता है। जब मैसेज का जवाब नहीं देती तो कॉल आता है। कॉल करने वाला जबरदस्ती बातचीत करता है। नंबर ब्लैकलिस्ट किया तो दूसरे नंबर से कॉल करता है।
महिला बोली- वह पागल है कुछ भी कर सकता है
थाने पहुंची महिला ने शिकायत के बाद कहा कि आरोपी पागल है और वह कुछ भी कर सकता है। धमकी के बाद महिला ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है और उसे डर है कि सिरफिरा कोई ऐसी हरकत न कर जाए जिससे जिंदगी बर्बाद हो जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *