ग्वालियर से जौरा में कालेदेव बाबा के दर्जन करने गए, हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 12 घायल, 2 गंभीर

ग्वालियर. भगवान के भजन गाते हुए कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुरैना के लिए निकले थे। यहां जौरा में कालेदेव बाबा के दर्शन सभी को करना था, आरोन रोड घाटीगांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली कच्चे रास्ते से हाईवे पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी को आगे बढ़ाने स्पीड बढ़ाई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, इनमें दो की हालत गंभीर है।
करहिया के रिछारीकलां निवासी रामवीर सिंह और परिवार-गांव के करीब 20 से 25 महिला, पुरूष, बच्चे रविवार की सुबह जौरा स्थित कालेदेव बाबा के दर्शन के लिए निकले थे और सभी लोग किराए से ट्रैक्टर-ट्रॉली करके जौरा के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर घाटीगांव के आरोन रोड पर पहुंचे ही थे तभी कच्चे रास्ते से हाईवे पर चढ़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कोई नहीं दबा। पलटने से गिरने के दौरान बच्चे, महिला सहित 12 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है।
आसपास के लोगों ने जान बचाई
हादसे के बाद घायल महिलाएं-बच्चों की आवाज सुनकर आसपास से निकल रहे लोगों ने वाहनों को रोक्कर बचाव कार्य शुरू किया साथ ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लोगों ने घायलों को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने थाना मोबाइल व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *