Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मुस्लिम विधायक अमानतुल्लाह खान धर्मांतरण करने वाले मुस्लिम आरोपियों को रिहा करने की उप्र सरकार को धमकी दी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा धर्मांतरण रैकेट का भंड़ाफोड करने के बाद अब इस मामले मं सियासत भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में देा आरोपियों मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी को सोमवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले को सियासी रंग देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया।
दिल्ली में धायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा देश के अल्पसंख्यकों और दलितों पर जुल्म करने से नहीं चूक रही है। उन्होंने कहा कि उप्र एटीएस ने उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर साहब को गिरफ्तार करके हमारे संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया है। आर्टिकल 25 और 21 में हमें अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ ही किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार दिया है।
धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश होने पर कई खुलासे
उप्र के नोएड़ा में धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश होने पर पुलिस ने कई अहम खुलासे किए है। पुलिस के अनुसार इस रैकेट को कई मुस्लिम देशों से फंडिंग मिल रही थी और रैकेट में मौजूद लोग मूक बधिर बच्चों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करा रहा था। कई बच्चों के माता-पिता ने भी कहा कि उनके बच्चे हिंदू धर्म मं आस्था खोते जा रहे थे और उनका ब्रैन वॉश किया जा रहा था। पुलिस अब इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *