Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

तेज किये विद्युत प्रणाली मेन्टीनेन्स के कार्य मानसून में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय प्राथमिकता -प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए विद्युत प्रणाली के मेन्टीनेन्स के कार्य प्राथमिकता से समय.सीमा में सुनिश्चित किए जाएं ताकि मानसून के दौरान अनावश्यक विद्युत व्यवधान उत्पन्न न हो। इसी के मद्देनजर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कंपनी द्वारा युद्ध स्तर पर विद्युत प्रणाली मेन्टीनेन्स का कार्य किया जा रहा है।
कंपनी द्वारा उच्चदाब लाइनों का रखरखाव जिसमें लाईनों के निकट की झाडियों की कटाईए लाईनों के नीचे एवं आसपास के पेड़ों की डालियों की कटाईए झुके हुऐ खंभे सीधा करनाए ढीले तार को टाइट करनाए कटे हुए स्टे वायर की जगह पर नया तार लगानाए टूटेध्जर्जर खंभे को बदलनाए झुके हुए वी.क्रासआर्म एवं टॉप क्लैम्प को सीधा करनाए टूटे.फूटे इनसुलेटरध्डिस्क इनसुलेटरों को बदलनाए जम्परों को टाइट करनाए जले हुए जम्परों को नये जम्परों से बदलनाए ढीले स्टे टाइट करनाए आँधी तूफान के कारण क्षति ग्रस्त गार्ड को बदलना एवं सुधारनाए कम क्षमता वाले;खराबद्ध तारों को बदलनाए गॉर्डिंग ठीक करना एवं अर्थिंग इत्यादि कार्य किये जा रहे हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि बारिश के मौसम में विद्युत व्यवधान की शिकायतें न्यूनतम होनी चाहिएए इसके लिए उच्चदाब लाइनों एवं उपकेन्द्रों का रख.रखाव प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा है कि फीडरों की वरीयता निर्धारित कर 11 केण्व्हीण् फीडर एवं 33 केण्व्हीण् फीडर का प्रभावी रूप से संधारण कार्य कराये जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *