राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री ने ली सम्भाग के जिला अध्यक्षों की बैठक
ग्वालियर।भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश मंगलवार को ग्वालियर आए। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शिवप्रकाश ने मुरार सर्किट हाउस में ग्वालियर चंबल संभाग के जिला अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक ली।बैठक में प्रदेश सह संगठनमंत्री हितानंद शर्मा और ग्वालियर संभाग के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी व चंबल संभाग संगठन मंत्री केशव भदौरिया उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की साथ ही आगे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश दिए।
बैठक में ग्वालियर में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कोरोना के टीकाकरण के मामले में मध्यप्रदेश द्वारा बनाये गए कीर्तिमान पर हर्ष व्यक्त किया। टीकाकरण के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ की।बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष लाल आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, श्रीमती संध्या राय, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेशमंत्री मदन कुशवाह , जिला अध्यक्षगण कमल माखीजानी , कौशल शर्मा, राजू बाथम, गजेन्द्र सिकरवार, उमेश रघुवंशी, सुरेन्द्र बुधौलिया, अजय पाल गुप्ता, नाथू सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

