Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

लोकायुक्त ने की टी आई सबलगढ़ पर कार्यवाही, टीआई नरेन्द्र शर्मा को 7 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में ट्रेप

मुरैना /सबलगढ़ — लोकायुक्त पुलिस द्वारा आज रात्रि को सबलगढ़ टीआई नरेन्द्र शर्मा को 7 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में ट्रेप किया गया है। लोकायुक्त पुलिस को फरियादी ऋषिकेश गोस्वामी द्वारा शिकायत की गई थी कि सबलगढ टी आई नरेन्द्र शर्मा मेरी गाड़ी छोड़ने के एबज में 7 हजार रुपये मांग रहे हैं।
यह था पूरा मामला
लोकायुक्त के SDOP गुरुवचन सिंह ने बताया कि सबलगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा को बाइक छोड़ने के एवज में फरियादी से 7 हजार रुपए की रिश्वत की मांग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फरियादी ऋषिकेश का कहना है कि मैंने कुछ दिन पहले नई बाइक खरीदी थी। उसे लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। एजेंसी वाले ने कागज नहीं दिए थे। TI ने कागज मांगे तो मैंने मना कर दिया। उन्होंने 22 हजार रुपए मांगे थे। मैंने 15 हजार दे दिए थे, उसके बाद उन्होंने मुझसे 7 हजार रिश्वत और मांगी थी। जबकि में 15 हजार रुपये पहले दे चुका हूं, लोकायुक्त पुलिस द्वारा फरियादी के नोटों पर पावडर लगा के भेजा गया था, फरियादी ऋषिकेश गोस्वामी ने टीआई नरेन्द्र शर्मा के यहाँ रह रहे महेन्द्र पाल को 7 हजार रुपये आज शाम को दे दिये, वहीं रुपये लोकायुक्त द्वारा जप्त किये गये, इस कार्यवाही मंा डीएसपी पाराशर टीआई बृजमोहन सुरेन्द्र यादव एवम चौदह लोगों की टीम साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *