Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

महंगे पेट्रोल की वजह से ई-बाइक खरीद रहें लोग, शहर में बढ़ रही है ई-बाइक की मांग

ग्वालियर. पेट्रोल और डीजल महंगा होते ही अब ई-बाइक की मांग शहर में बढ़ने लगी है। ई-बाइक सबसे अधिक कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ सरकारी कार्यालयमें काम करने वले पसंद कर रहे हैं। ई-बाइक बेचने वाले मुकेश शर्मा ने बताया है कि पेट्रोल महंगा होने के कारण से अब लोग ई-बाइक खरीदने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। हालांकि, आरटीओ कार्यालय में अीाी 319 ई-बाइक रजिस्टर्ड हैं। जबकि 2160 ई-रिक्शा वहीं, वहीं एक हजार से ज्यादा ई-बाइक ऐसी हैं। जिनकी पॉवर कम है वह भी सड़कों पर दोड़ रही हे। बाजार में 40 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ने वाली ई-बाइक भी उपलब्ध है।

अभी बैटरी, चार्जिंग और अधिक कीमत बड़ी चुनौती

बैटरी की लाइफ कम

ई-व्हीकल की बैटरी दूसरे देशों से आयात की जाती है। इस कारण यह महंगी पड़ती है। इसकी लाइफ डेढ़ साल है। वहीं लीथियम ऑयन बैटरी की लाइफ 3 साल है। यह लेड की तुलना में तीन गुना महंगी है।

चार्जिंग प्वाइंट नहीं ग्वालियर में अभी तक एक भी ई-कार नहीं आई है। इसके साथ ही ई-व्हीकल चार्ज करने के लिए पेट्रोल पंप की तरह चार्जिंग प्वाइंट नहीं है। अभी जिनके पास दो पहिया ई-व्हीकल और ई-रिक्शा है वह अभी घर पर ही चार्ज करते हैं।

ई-व्हीकल महंगे: शहर में 45 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपए कीमत तक की ई-बाइक बिक रही हैं। देश में अभी मर्सिडीज बेंज, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स, हुंडई और महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार बना रही हैं। मर्सिडीज की ईक्यूसी की कीमत लगभग 1.03 करोड़ है। शेष कारों की कीमत 9.6 लाख से 24.2 लाख रुपए तक है।

ई-व्हीकल पर लाइफ टाइम टैक्स 4% लगता है। जबकि डीजल व पेट्रोल वाहन पर 8 से 16% रोड टैक्स देना होता है।

एक वर्ष में चलेंगी बसें
शहर में अगले एक वर्ष में ई-रिक्शा के साथ ई -टैम्पों भी चलना शुरू हो जायेंगे और इसके लिये परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन भी 40 इलेक्ट्रिक बस खरीदेगा।
ई-बाइक से कोचिंग जाती हूं
पेट्रोल की तुलना में ई-बाइक चलाना काफी सस्ता है। इसलिये पापा ने ई-बाइक दिलवाई और इसका इस्तेमाल कोचिंग आने जाने में ज्यादा करती हूं।
रश्मि, ठाठीपुर
महंगे पेट्रोल से परेशान, ई-बाइक खरीद रहा हूं
पेट्रोल की कीमत 106 रूपये प्रतिलीटर के पार पहुंच रही है। इसलिये अब ई-बाइक खरीद रहा हूं। यह पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता रहेगा।
राजुल, सिटीसेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *