पिता चलाते है ऑटो, बेटा ने मुश्किलों को मात देकर बना, वायुसेना में फायटर प्लेन का पायलट
ऑटो चालक का बेटा बना फ्लाइंग ऑफीसर
नई दिल्ली. यदि आप कुछ कर गुजरने का मन बना लें, तो फिर मुश्किलें भी मायने नहीं रखती, विजाग निवासी जी. गोपीनाथ इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखा था और मेहनत की द म पर आज उनका यह सपना साकार हो गया है। हालांकि सपने को हकीकत में बदलने के लिये उन्हें मुश्किलों के पहाड़ को पार करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहींमानी और ऑटो ड्रायवर के बेटे गोपीनाथ इंडिया एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफीसर बन गये हैं। हैदराबाद में हुई सेरेमनी में उन्होंने फ्लाइंग अधिकारी की डिग्री हासिल की है।
पिता ने भी हार नहीं मानी
द न्यूइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गोपीनाथ के परिवारों की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और उनके पिता ने 25 वर्षो तक ऑटो चलाकर ही परिवार की जरूरतों को पूरा किया है। हालांकि ऑटो चलाने से घर और बच्चे की पढ़ाई का खर्च निकालना बहुत मुश्किल होता था। लेकिन बावजूद उनके पिता ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं।
पढ़ाई में ही मन लगाया
गोपीनाथ ने बताया कि उन्हें पता था कि उनके पिता के पास पैसा नहीं हैै। वह काफी मेहनत करके परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में उन्होंने केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दिया। बहन गौरी ने बताया कि उन्हें अपने भाई की काबिलियत पर विश्वास था। गौरी ने कहा है कि जब भाई ने विजाग डिफेंस कॉलेज में दाखिला लिया था, तभी से उन्हें विश्वास था िकवह एक दिन फ्लाइंग ऑफीसर जरूर बनेगा। गौरी ने कहा है कि भाई की सफलता से सबसे अधिक खुशी पिता को हैं।

