ऊर्जामंत्री कर रहे थे बन सरंक्षक के साथ बैठक, 5-5 मिनट के लिए दो बार बिजली गई, असिस्टेंट मैनेजर सस्पेंड
ग्वालियर. ऊर्जा मंत्री की अहम बैठक चल रही थी अचानक दो बार पांच-पांच मिनट के लिए बिजली गुल हो गई। ट्रिपिंग से बार-बार सिटी सेंटर एरिया में बिजली जाने से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के उन सभी दावों की पोल खुल गई जिसमें वह सब कुछ ठीक होने का दावा करते हैं। घटना सोमवार शाम सिटी सेंटर वन सरंक्षक ग्वालियर सर्कल के ऑफिस की है। इस पर मंत्री तोमर को काफी गुस्सा आया। उनके गुस्से पर जीएम शहर सर्कल ने तत्काल सिटी सेंटर जोन के असिस्टेंट मैनेजर जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया।
क्या है पूरा मामला
सोमवार को 3 बजे वन सरंक्षक ग्वालियर सर्कल के सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मिलने पहुंचे थे। देनों के बीच महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। मंत्री तोमर मुरैना अम्बाह के निवासियों के बारे में कुछ अहम बात कर रहे थे तभी अचानक बिजली गुल हो जाती है। महत्वपूर्ण बैठक में अचानक बिजली गुल होना वह भी उस समय जब मप्र के मंत्री सामने बैठे हों ऐसे में मंत्री को काफी शर्मिंदा होना पड़ा। जिसके बाद मंत्री ने फोन खटखटाया तो तत्काल बिजली लौट आई। बातचीत फिर शुरू हुई तो 10 मिनट बाद फिर ट्रिपिंग हुई और लाइट फिर चली गई। इस बार तो मंत्री को और भी गुस्सा आया और पांच मिनट बाद बिजली तो आ गई लेकिन बैठक के बाद मंत्री ने पूरा बिजली विभाग हिला दिया इसके बाद जनरल मैनेजर शहर सर्कल ने विनोद कटारे ने तत्काल सिटी सेंटर जोन सहायक प्रबंध व फीडर प्रभारी सर्वेन्द्र चौधी को सस्पेंड कर दिया साथ ही उप महाप्रबंधक उच्चदाब संधारण संभाल ग्वालियर के कार्यालय में अटैच किया गया है।
स्टेडियम के पास फीडर पर लोड से ट्रिपिंग हुई
पता लगा है कि सोमवार को मंत्री की बैठक के समय जो बिजली गई थी वह बाल भवन, रूपसिंह स्टेडियम के पास फीडर पर ट्रिपिंग होने से हुई थी। लोड बढ़ने से बिजली कट हुई और यह समस्या खड़ी हो गई।

