Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र में कॉलेज, कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल जुलाई के पहले सप्ताह में खोलने के संकेत

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में 21 जून को वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना है, एक दिन में 16 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाए गए। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की जंग के लिहाज से यह बड़ा हथियार है। प्रदेश में अब तक 1.45 करोड़ लोगों को पहला डोज चुका है। अब ऐसे में कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल जुलाई के पहले सप्ताह में खुलने के संकेत है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार देर रात कहा कि लोगों ने वैक्सीनेशन के महायज्ञ में भागीदारी की है, इसकी रफ्तार यही रही तो कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल को खोलने पर विचार करेंगे। प्रदेश में कॉलेज 6 माह पहले 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले थे लेकिन अप्रैल में बंद कर दिए गए थे जबकि कोचिंग सेंटर सवा साल से बंद है।
सरकार ने 16 जून से रविवार को छोड़कर 6 दिन कर्फ्यू हटा लिया गया बावजूद इसके संक्रमण नहीं बढ़ा। अब वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने से यह फायदा मिलेगा कि कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल खुल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिनेमा हॉल खोलने के लिए अब तक डर रही थी लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से काबू हो चुका है और वैक्सीनेशन तेजी से बढ़ी है।
बता दें कि मप्र में अब तक 1.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुके है। यानी 21 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके है। वैक्सीनेशन महा अभियान 3 जून तक चलेगा। इन 12 दिनों में 55 लाख लोगों को पहला डोज लगने की उम्मीद है। यानी 18 साल से ज्यादा उम्र की 38 से 40 प्रतिशत कोरोना के असर का खतर कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *