Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

दोपहर तक ही पूरा हो गया टीकाकरण का लक्ष्य, 50 हजार के पार पहुंचा लक्ष्य

ग्वालियर. शहर में चिलचिलाती धूम और उमस भरा मौसम के बावजूद वैक्सीन रूपी अमृत कलश की बूंदे लेने के लिए ग्वालियर जिलेवासियों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। जिले में विश्व योग दिवस के लिए कोरोना टीकाकरण महा अभियान का जो लक्ष्य निर्धारित था वह दोपहर 1 बजे तक ही पूरा हो गया। वह उपलब्धि वरिष्ठ जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधि गण सहित सभी के साझा प्रयासों और जिला प्रशासन की कुशल रणनीति की बदौलत संभव हुआ है।
शहर में दोपहर 1 बजे तक 52 हजार 119 युवा व नागरिक मंगल टीके लगवाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहन चुके है। जिले में विश्व योग दिवस पर 50 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। विश्व योग दिवस पर टीकाकरण के लिए जिले में 300 टीकाकरण केन्द्र बनाये गए साथ ही 60 मोबाइल टीम भी वेक्सीनेशन में लगीं है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से प्रदेश भर में कोरोना वायरस को हराने के लिए 10 दिवसीय महा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों काफी तैयारी की थी और टीका लगाने के लिए बूथ बनाए और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। दोपहर 12 बजे तक करीब 25 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी। कांच मील के वैक्सीनेशन सेंटर वैक्सीन खत्म हो गई थी जिससे लोग परेशान हुए। सिंधिया ने वैक्सीन सेंटर पर टीका लगाने आने वाली महिला का तिलक कर स्वागत किया। दोपहर 1 बजे तक 41 हजार लोगों को टीका लग चुका था जबकि सोमवार का लक्ष्य 72500 रखा गया और एसा ही हुआ शाम तक ये लक्ष्य पूरा हुआ।
वहीं सिंधिया व सेजवलकर ने केन्द्रों पर पहुंचकर लोगों को प्रेरित किया
सिंधिया व सांसाद सेजवलकर वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचे और लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। सिंधिया पहले हजीरा अस्पताल पहुंचे और इसके बाद मुरार अस्पताल में पहुंेच। यहां पर न केवल टीकाकरण का जायजा लिया बल्कि लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *