Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सूबेदार अनुपम भदौरिया सहित 14 पुलिसकर्मी निलंबित, सिंधिया बिना फॉलो वाहन के मुरैना से ग्वालियर आए, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

ग्वालियर. राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा व्यवस्था में खासी चूक हुई है। मुरैना जिले से गुजरने के दौरान उन्हें मुरैना से फोलो व पायलेट वाहन मिलने थे लेकिन किसी वजह से फॉलो वाहन काफिले में नहीं था। ऐसे में मुरैना सिविल लाइन टीआई को ही अन्य व्यवस्थाएं छोड़कर सिंधिया के काफिले का फॉलो किया। ग्वालियर के प्रशासन व पुलिस के हवाले करने के बाद ही टीआई मुरैना लौटे हालांकि इस बात को अभी मुरैना पुलिस के अफसर स्वीकार नहीं कर रहे है। हालांकि पुलिस सूत्र बताते है कि खामी को देखते हुए ग्वालियर के सूबेदार अनुपम भदौरिया सहित 14 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है।
क्या है पूरा मामला
घटनाक्रम के अनुसार सिंधिया रविवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। रात करीब 8 बजे उनका काफिला मुरैना की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उन्हें मुरैना से फॉलो व पायलेट वाहन व सुरक्षा बल मिलना था लेकिन किसी वजह से फॉलो वाहन पीछे रह गया। काफिले में केवल पायलेट वाहन ही था। यह स्थिति मुरैना सिविल लाइन थाने के टीआई ने देखी तो काफिले में फॉलो वाहन में अपना वाहन लगाया और ग्वालियर तक वे आए। रायरू में जब ग्वालियर का फालो व पायलेट वाहन सहित अन्य अफसर मिले तो उनके सुपुर्द कर वे वापस लौटे।
वहीं सुरक्षा में हुई चूक की बात को अभी पुलिस अफसर स्वीकार नहीं कर रहे है हालांकि पुलिस सूत्र बता रहे है कि फॉलो में जो वाहन लगाया गया था वह पुराना था और वह तेज गति से काफिले के साथ नहीं चल पाया। इस वजह से वह पीछे छूट गया हालांकि बताया जाता है कि सुरक्षा में हुई चूक के लिए 9 पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए है।
9 मुरैना में व 5 ग्वालियर के पुलिसकर्मी सस्पेंड

जिनमें ग्वालियर से सूबेदार अनुपम भदौरिया , कन्ट्रोल रूम प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक त्रिवेदी , सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र दांगी , पुलिस लाइन से आरक्षक चालक रामनरेश , ट्रैफिक से आरक्षक चालक जितेन्द्र कुमार को सस्पेंड किया गया है ।

• मुरैना से ASI विनोद सिंह , ASI शिवराज सिंह , प्रधान आरक्षक बदन सिंह , आरक्षक चालक रामबिहारी , चालक थावर ठाकुर , आरक्षक राकेश , आरक्षक अनिल , आरक्षक संतराम , आरक्षक जितेन्द्र सिंह , प्रधान को सस्पेंड किया गया है ।

सिंधिया की सुरक्षा में चूक के मामले में मुरैना और ग्वालियर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मुरैना के फॉलो व पायलटिंग वाहन में 9 पुलिसकर्मी थे जबकि ग्वालियर में 5 पुलिसकर्मी थे। दोनों ने आपस में कोई बात नहीं की न ही समन्वय से काम किया। जिस कारण सभी 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें से 5 सब इंस्पेक्टर है।
गडबड़ी की जांच की जा रही है
इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शेष 9 पुलिसकर्मी मुरैना के थे जिनको मुरैना एसपी ललित कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *