Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सुपर मल्टीस्पेशलिटी संभव हॉस्पिटल का गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया शुभारंभ

ग्वालियर. माधव डिस्पेंसरी के सामने बने नवनिर्मित सुपर मल्टीस्पेशलिटी संभव हॉस्पिटल रविवार की शाम 8 बजे मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ0 नरेन्द्रसिंह ठाकुर, डॉ. अमलेश पाठक, डॉ. केके तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और दीपक तिवारी उपस्थित रहें। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इत्मीनान के साथ पूरा हॉस्पिटल का अवलोकन किया और संचालक डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर की मां ने  तिलक लगाकर और शॉल श्रीफल से स्वागत किया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आगमन पर डॉ. अमलेश पाठक और डॉ. नरेन्द्रसिंह ठाकुर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इन बीमारियों का होगा उपचार
सुपर मल्टीस्पेशलिटी संभव हॉस्पिटल में आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, प्लास्टिक सर्जरी, मेडीसन, चेस्ट और गेस्ट्रो आदि सुविधायें उपलब्ध रहेगी। बर्न यूनिट इंचार्ज डॉ. रामकृष्ण गुप्ता, अनिमेष उपाध्याय, डॉ. नरेन्द्रसिंह ठाकुर और डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अभिलेख मिश्रा उॉ. राजेश रावत  और डॉ. विनीत चतुर्वेदी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *