Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पुर्नघनत्वीकरण-ठाठीपुर में एफ-11 बंगला तोड़ा गया, सोमवार को तोड़फोड के विरोध में धरना देंगे रहवासी

ग्वालियर. ठाठीपुर में पुर्नघनत्वीकरण योजना के प्रथम चरण 60 मकानों को तोड़ा जायेगा इसीक्रम में आज दोपहर 3 बजे हाउसिंग बोर्ड के नोटिस पर खाली किये गये एफ-11 बंगले को ढहा दिया गया है। मौके पर मौजूद एडीएम आशीष तिवारी, हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त एसके सुमन, तहसीलदार कुलदीप दुबे और पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया गया है। इस बीच एफ-10 में निवास कर रहे एडीजे एके नामदेव की बाउण्ड्रीवॉल गिर गयी इस को लेकर श्री नामदेव में नाराजगी जताई इसके बाद हाउसिंग बोर्ड उपायुक्त एसके सुमन ने बताया कि श्री नामदेव की बाउण्ड्रीवॉल बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।


प्रथम चरण के टेण्डर 10 दिन में, 329 पेड़ सिरोल पहाड़ी पर शिफ्ट होंगे
पेड़ों के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील है ठाठीपुर में स्थित सरकारी क्वार्टरों को हटाकर बनने वाली हाईराज बिल्डिंग के लिये अगले 10 दिन में प्रथम चरण के टेण्डर होंगे। हाउसिंग बोर्ड द्वारा पहले चरण में सरकारी कर्मचारियों के लिये फ्लैट नगरनिगम का डंम्पिंग स्टेशन सरकारी स्कूल बनाया जायेगा। यह सभी काम 16 हैक्टर जमीन पर होंगे, मप्र हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त भरत यादव ने शुक्रवार को कहा था। कि योजना का काम अभी जितने क्षेत्र में किया जायेगा। उसमें कुल 700 पेड हैं जिसमें से 407 ऐसे पेड़ हैं जो निर्माण कार्य वाले एरिया में मौजूद हैं। इनमें से 329 पेड़ सिरोल पहाड़ी पर शिफ्ट कराये जायेंगे। 78 पेड काटने पड़ेंगे और इनकी जगह 800 पौधे कैंसर पहाड़ी पर लगाये जायेंगे।


संबंधित विभागों की अनुमति ले ली जाएं
मप्र हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त भरत यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर आकर विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के लिए कहा। बैठक में तय हुआ कि जल्द आवास खाली कराए जाएं और संबंधित विभागों की अनुमति ले ली जाएं। ताकिए काम शुरू होने में कोई अडंगा न लग पाए। प्रस्तावित कार्यस्थल पर हाउसिंग बोर्ड का अस्थाई दफ्तर शुरू किया जाए और वहां योजना से जुड़ी सभी जानकारियां लोगों को देने का काम करें। अब तक मकान खाली न होने पर यादव ने नाराजगी जाहिर की। इससे पहले सुबह वे थाटीपुर क्वार्टर एरिया पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *