Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सरकार बिना भेदभाव के हर बस्ती का विकास कर रही है –भारत सिंह कुशवाह

ग्वालियर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करना हरेक नागरिक का हक है। प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ और बिना किसी भेदभाव के हर बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर शहर के वार्ड-66 के अंतर्गत सालूपुरा कॉलोनी और सिकरौदी में विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह एवं सांसद श्री शेजवलकर ने वार्ड-66 के अंतर्गत लैण्डफिल साइट से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती सालूपुरा कॉलोनी तक लगभग 68 लाख 61 हजार रूपए की लागत से बनने जा रही डाम्बरीकृत सड़क की आधारशिला रखी। यह सड़क मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से बनने जा रही है। इसके बाद उन्होंने वार्ड-66 के अंतर्गत ही लगभग 44 लाख 27 हजार रूपए की लागत से बड़ोरी रोड़ से सिकरौदी तक नाला व पुलिया सहित बनाई गई सीसी रोड़ का लोकार्पण किया।
शनिवार को आयोजित हुए इन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि कोरोना संकट के बाबजूद सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सालूपुरा बस्ती की बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। साथ ही यहां सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराए जायेंगे।
सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुए जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुँचाने का काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत सालूपुरा, बड़ोरी व सिकरौदी सहित वार्ड-66 की सभी बस्तियों में भी पेयजल व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ पिछड़ी बस्तियों में विकास को अंजाम दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *