दुनिया का सबसे महंगा आम मप्र में, किसान ने 2.5 लाख रु. कीमत वाले आम लगाए
जबलपुर. फलों का राजा आम अब अपनी कीमत में भी बादशाहत कायम कर रहा है। वैसे तो देश में आम की 1200 किस्में है लेकिन जबलपुर में एक आम की कीमत लाखों रुपए किलो में बताई जा रही है। फार्म हाउस संचालक का दावा है कि ये जापानी वैरायटी का यह आम अपने देश में 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक बिक चुका है। फार्म हाउस संचालक को एक व्यापारी ने 21 हजार रुपए का भाव का ऑफर किया था।
जबलपुर से चरगवां रोड पर संकल्प सिंह परिहार अपने 12 एकड़ के फार्म हाउस में दुनिया के सबसे महंगे आम को उगाने का दावा कर रहे है। उनके फार्म हाउस में 14 अलग किस्म के आम लगाए है जिसमें जापानी प्रजाति के (टाइयो नो टमैगो) के 7 पेड है। अब इनकी सुरक्षा के लिए चार गार्ड और 6 डॉग लगाए है। संकप्ल इस फल से और पौधे बनाने की बात कहते है।
14 वैरायटी के आम हैं परिहार के बगीचे में
परिहार के अनुसार आम की ये वैरायटी जापान में पाली हाउस में उगाया जाता है। वहां इसे एक ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा कहा जाता है। ऐसा इसके सुर्ख लाल रंग और आकार के चलते कहा जाता है। बाग में आम चोरी की वारदात के बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड लगाने पड़े।
जापान की तुलना में इसे संकल्प परिहार ने खुले वातावरण और बंजर पड़ी जमीन में उगाया है। उनके बाग में 14 हाईब्रिड आम है उसमें मल्लिका प्रजाति का आम भी है जो अपने वजन के कारण देश भर में प्रसिद्ध है।

