Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

राजस्थान कांग्रेस का सियासी घमासान, कमलनाथ को मिली डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मेदांता अस्पताल से शुक्रवार की सुबह छुट्टी मिल गई है उनके अस्पताल में रहते ही उन्हें राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान को खत्म करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। कमलनाथ के करीबी एक नेता का कहना है कि पिछले सप्ताह सचिन पायलट दिल्ली में थे। सचिन पायलट की 11 जून को दिल्ली में कमलनाथ और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन से मुलाकात हुई थी हालांकि तब पायलट की प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, वेणुगोपाल और अजय माकन से मुलाकात नहीं हो पाई थी।
कांग्रेस जानकारों का कहना है कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जैसे पार्टी के कुछ सीनियर नेता सचिन पायलट का समर्थन कर रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले अहमद पटेल को दी गई थी उनके निधन के बाद अब कमलनाथ गांधी परिवार के भरोसमंद नेता है। कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी में सेकेंड लाइन लीडरशिप की वकालत की है। कहा कि सचिन पायलट योग्य है और उनकी क्षमता और लोकप्रियता का पार्टी को इस्तेमाल करना चाहिए।
जयपुर जा सकते है कमलनाथ
कांग्रेस जानकारों का कहना है कि कमलनाथ राजस्थान के सियासी घमासान को कंट्रोल करने के लिए जयपुर जा सकते है हालांकि गहलोत कह चुके है कि उन्हें डॉक्टरों ने 2 महीने तक मिलने-जुलने से मना किया है। कहा जा रहा है कि जल्द कैबिनेट विस्तार और संगठन स्तर कुछ अहम नियुक्तियां हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *