Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में खुलेंगे बाजार व मॉल, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मेट्रो चलाने का ऐलान

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने लॉकडाउन की पाबंदियों में कई सारी रियायतों की भी घोषणा की है, दिल्ली में सभी बाजार, मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स (साप्ताहिक बाजार के अलावा) खुलेंगे। बाजार ऑड-इवेन के आधार पर खुलेंगे यानी किसी भी दुकान को एक दिन छोड़कर खोलने की इजाजत होगी। दुकानदार अपनी दुकानें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोल सकेंगे। वहीं मेट्रो का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा।
7 जून से ये छूट मिली
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर अब 1 प्रतिशत से भी कम है। यानी स्थिति काफी कंट्रोल में है इसलिए धीरे-धीरे काफी कुछ खोला जा रहा है। ई-कॉमर्स के जरिये भी आपूर्ति जारी रहेगी। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी थी।
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी
सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बारे में भी बात कर रहे हैं हम उसकी तैयारी में जुट गए है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को इस विषय में 6 घंटे तक 2 अलग-अलग बैठक आयोजित कीं जिसमें अहम रणनीति बनाई गई। इस बार कोरोना की पीक आई थी एक दिन में करीब 28 हजार मामले आये थे और अगली पीक अगर आई तो अभी हम उस आंकड़े को 37 हजार मानकर काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *