उपहार फाउंडेशन ने मनाया पर्यावरण दिवस
ग्वालियर. उपहार फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस मनाया फाउंडेशन की पूरी टीम ए1 ट्यूटोरियल एकेडमी पर पहुँच कर बच्चों के बीच पर्यावरण दिवस मनाया एवं बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार एवं पर्यावरण के महत्व को बताया, दुनियाभर में पर्यावरण ने हमें जो कुछ भी दिया है, उसका सम्मान करने और इसकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए इसे मनाया जाता है। इस अवसर पर जागरूकता अभियान पैदा करने के लिए पर्यावरणीय जानकारी के बारे में बताया गया ,कि हम किस प्रकार अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं और किस प्रकार जो हो रही पर्यावरण के कारण असाध्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है,और साथ ही शपथ भी दिलाई गई कि मैं शपथ लेता हूँ।
अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाऊँगा “पेड़ो की रक्षा करूँगा,न कभी काटूगा न काटने दूँगा। धरती बंजर हो रही, बादल गए विदेश। पर्यावरण बिगाड़ कर, लड़ते सारे देश। इस मौके पर उपहार फाउंडेशन के संचालक राहुल द्विवेदी ,अध्यक्षा शेजल उपाध्याय, कोषाध्यक्षा सिदरा अख्तर , प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर यश सेंगर और विश्वजीत सिंह पदाधिकारी सरदार सिंह,कपिल जादौन,अमित,मोहित,तेजस्व उपस्थित रहे एवं सदस्य के रूप में शुभांश,करन आदि उपस्तिथ रहे ।

