ऑफिसों में कल से 100 प्रतिशत अधिकारियों और 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आना होगा
भोपाल. मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की तैयारी शुरू हो गई है, राज्य शासन ने सबसे पहले सरकारी ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। 1 जून से सभी सरकारी दफ्तरों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष ऑफिस 100 प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। यह निर्देश 15 जून तक प्रभावशील रहेंगे।
आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाले
कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय और पंजीयन सम्मिलित है इसके अलावा भी अत्यावश्यक सेवाओं का निर्धारण जिला कलेक्टर कर सकेंगे।
