डॉक्टर दंपत्ति की हत्या करने के लिये गिरवी रखी बाइक लेकर आये थे हत्यारे, 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

भरतपुर. नीम दा गेट के पास डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या क आरापी 24 घंटे के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मोटरसाईकिल ततो दूर नम्बर भी पता नहीं लगा सकी है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने स्वयं की नाकामी को छिपाने के लिये एक हैड कांस्टेबल व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
भरतपुर में चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग व एडीजी ने शनिवार को क्राइम मीटिंग ली। चिकित्सा राज्यमंत्री ने इस बीच विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा है कि हर गलती सजा मांगती है। उन्होंने कहा है कि दोनों आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उधर, डीजीपी एमएल लाठर ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों आरोपियों की पहचान हो गयी है। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे। यह हत्या 2 परिवारोंकी आपसी रंजिश का परिणाम है।
जाहरपीर के दर्शन के लिये प्रतिदिन जाते थे डॉक्टर दम्पत्ति
डॉक्टर दम्पत्ति प्रतिदिन शाम को जाहरपीर के दर्शनों के लिये जाते थे। दीपा गुर्जर का भाई अनुज बहन व भांजे की मौत का बदला लेने के लिये पागल हो गया था। उसने पहले गिरवी रखी मोटरसाईकिल ले ली थी और इसके बाद मोटरसाईकिल से रेकी शुरू कर दी थी। डॉक्टर दम्पत्ति के प्रतिदिन जाहरपीर में जाने का उसे पता लगा और इसकेबाद डॉक्टर दम्पत्ति के घर से निकले के बाद रैकी करते हुए पीछा किया। पीछा कर रास्ते में ही नीम द गेट के पास बाइक को गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया। अनुज के साथ उसका धौलपुर का दोस्त भी था। उसने पहले डॉक्टर सुदीप गुप्ता पर 2 गोली मारी और फिर सीमा गुप्ता पर 3 गोली मारी। वह दोनों मोटरसाईकिल लेकर हाथ में पिस्तौल को लहराते हुए फरार हो गये। जांच में पता लगा कि वह मोटरसाईकिल के साथ धौलपुर व डांग इलाके की ओर भागे हैं।
अनुज की तलाश में पुलिस 4 टीमें जुटी, बहन से पूछताछ कर रही है पुलिस
डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या में शामिल अनुज और महेश दोनों युवकों को पकड़ने के लिये 4 टीमें बनाई गयी है। धौलपुर, करौली समेत भरतपुर में पुलिस की टीमें तलाश कर रही है। जांच में पता लगा कि दोनों बदमाश डांग इलाके की ओर भाग कर गये हैं। धौलपुर पुलिस को दोनों की तलाश में लगाया गया है, वही पुलिस ने अनुज की दूसरीबहन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसकी बहन से दोनों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

डॉक्टर दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

एक ही चिता पर डॉक्टर दंपती का अंतिम संस्कार
भरतपुर पुलिस ने दोपहर बाद डॉक्टर दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। दोपहर को डॉक्टर सुदीप की बहन बंगलुरु से भरतपुर पहुंची। बहन के आने के बाद ही शव सुपुर्द किए गए। डॉक्टर दंपती के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। डॉक्टर के बेटे ने मुखाग्नि दी। वारदात के बाद डॉक्टर दंपती के घर व अन्य रिश्तेदारों के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *